राहुल रंजन की रिपोर्ट :
गिरियक थाना पुलिस ने कार्रवाई कर बाइक सवार दो बदमाशों को हथियार-कारतूस व शराब संग गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया बदमाश गिरियक के निचली बाजार निवासी अजय यादव उर्फ आजो और उसका सहयोगी अरविंद कुमार है। दोनों गिरियक थाना के टॉप टेन सूची का बदमश है। उनकी योजना छापेमारी पुलिस को गोली मारने की थी।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गिरियक पुलिस को एसटीएफ से सूचना मिली कि थाना के टॉप टेन सूची का बदमाश अजय-अरविंद अपने सहयोगियों संग मिलकर पुलिस को गोली मारने की योजना बनाया है। पुलिस आरोपितयों की तलाश में जुटी थी। रात में वाहन चेकिंग के दौरान देसी शराब संग अजय यादव उर्फ आजो और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लोडेड कट्टा, एक कारतूस बरामद हुआ। उनकी निशानेदही पर एक घर से 58 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब के साथ उसे पैक करने वाला रैपर व मशीन भी पुलिस ने जब्त किया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

