• November 20, 2025 5:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – स्कूली छात्र के अपहरण से पुलिस महकमा में हड़कंप…

ByReporter Pranay Raj

Feb 22, 2025

राज – 9334160742

तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत कोशियावां गांव के पास शनिवार की सुबह 5:30 बजे बोलेरो सवार बदमाशों ने स्कूली छात्र को अगवा कर लिया। किशोर कोचिंग जा रहा था। उसी दौरान घटना हुई। अपहृत कोशियावां गांव निवासी नीतीश मिस्त्री का पुत्र आदित्य राज आठवां कक्षा का छात्र था। घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। वहीं, ग्रामीण कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि बोलेरा पर चार-पांच लोग सवार थे। बच्चे को जबरन उठाकर वाहन में बिठा लिया। बच्चा बचाओ-बचाओ का शोर मचा रहा था। बच्चे को अगवाकर बदमाश तेज गति से फरार हो गया।

डीएसपी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। किस कारण बच्चे को अगवा किया गया। इसका खुलासा नहीं हो सका है।