• November 20, 2025 7:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कैदियों के भागने से सबक नहीं, हथकड़ी लगा बंदी अकेला घूमता मिला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 17, 2022

सूरज – 7903735887 

सदर अस्पताल परिसर से आए दिन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आता है। इसके बाद भी घटना से पुलिस सबक नहीं लेती। मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में हथकड़ी लगा कैदी अकेला घूमता नजर आया। जिससे मंडल कारा से आए सुरक्षाकर्मी अंजान थे। कैदी शाहनबाज को इलाज के लिए लाया गया था। हथकड़ी लगा अकेला घूमने पर मीडिया कर्मी उसका कवरेज करने लगे। तब जेल कर्मी दौड़कर आएं और कैदी के हाथ से हथकड़ी का रस्सा पकड़ लिया।

जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि अगर कैदी को अकेले छोड़ा गया है तो यह घोर लापरवाही है। सुरक्षा कर्मियों के प्रभारी से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। दोषी पाए जाने पर वरीय पदाधिकारी को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। किसी भी कीमत पर सुरक्षा कर्मी विचाराधिन कैदी के हथकड़ी को छोड़ नहीं सकता है। कैदी के गंभीर रोग पीड़ित रहने पर आवश्यकता के अनुसार उससे दूरी बनाई जा सकती है। मगर हथकड़ी की रस्सी छोड़ी नहीं जा सकती।