• February 24, 2026 11:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – जमादार की मौत से महकमा में शोक, पत्नी ने कहा- खुदकुशी नहीं हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 23, 2025

राज – 9334160742 

हरनौत थाना में मंगलवार को 112 आपात सेवा के जमादार रामपुकार यादव की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। घटना को पुलिस खुदकुशी बता रही है। वहीं, मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया। जिसमें महिला ने बताया कि हथियार साफ करने के दौरान हादसा हुआ। घटना खुदकुशी नहीं है। सर्विस रिवाल्वर साफ करने के दौरान उससे गोली चल गई। जिससे उनके पति की मौत हुई।
जमादार की मौत से महकमा में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को पुलिस केंद्र में लाइन डीएसपी श्याम किशोर रंजन के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया किया। पदाधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इसके उपरांत परिजन पार्थिव शरीर लेकर गया लौट गए।