• June 7, 2025 12:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गुमटी तोड़ हजारों की चोरी, पर्वत पर हो सकती है बड़ी वारदात…

Aug 27, 2021

एनके सिन्हा – 7903735887 

शहर के इकलौते भ्रमण स्थल हिरण्य पर्वत पर इन दिनों बदमाश सक्रिय हैं। यहां हर दिन छेड़खानी, छिनतौरी व चोरी की घटना हो रही है। सूचना के बाद भी लहेरी-सोहसराय थाना पुलिस सीमा विवाद बता कार्रवाई से परहेज कर रही है। गुरुवार की रात बदमाशों ने सोहसराय थाना अंतर्गत हिरणयेश्वर धाम मंदिर के समीप गुमटी तोड़ हजारों की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया। ताला नहीं टूटने से मंदिर में चोरी नहीं हारे सकी। पीड़ित गुमटी संचालक बड़ी पहाड़ी निवासी चंदन कुमार ने बताया कि बदमाश 20 हजार से अधिक की संपत्ति ले गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

हो सकती है बड़ी घटना

नागरिकों ने बताया कि पर्वत पर हर दिन छेड़खानी व छिनतौरी की घटना होती है। मंदिर के समीप गंजेरियों व जुआरियों का जमावड़ा लगा रहता है। मल्लिक इब्राहीम बयां के मकबरे के समीप सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बल मंदिर के समीप गश्ती नहीं करते हैं।

जबकि, मंदिर के समीप कुछ साल पहले पूर्णियों के छात्रों की लूटपाट के दौरान हत्या हो चुकी है। लहेरी और सोहसराय थाना पुलिस सीमा विवाद बता पल्ला झाड़ लेती है। पर्वत पर नाबालिक व युवा जोड़ियां खुलेआम अश्लील हरकत करते हैं। यही नहीं, पूर्व में पर्वत पर नाबालिग की हत्या भी हो चुकी है। इसके बाद भी पुलिस पर्वत की निगेहबानी में संजीदा नहीं है।