• November 20, 2025 6:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस गश्ती पर सवाल: ताला तोड़ घर से लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत बिहारी रोड में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने बन्द घर को निशाना बनाते हुए करीब 2.75 लाख की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। परिवार घर में ताला लगाकर पैतृक गांव गए थे। मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने जेवर व अन्य सामान पर हाथ साफ किया। बुधवार गृहस्वामी के लौटने पर घटना का खुलासा हुआ।

पीड़िता गीता देवी ने बताया कि बिहारी रोड स्थित खाजा गली में उनका नवनिर्मित मकान है। जिसमें ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ वह अपने पैतृक गांव नोनिया बिगहा चली गए थे। अगले दिन बुधवार की दोपहर में लौटी तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में सामान बिखरा था। चोरों ने कमरे में रखे गहने, बर्तन समेत 2.75 लाख की सम्पत्ति चोरी कर ली थी। महिला ने अज्ञात बदमाशों पर केस कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।