न्यूज नालंदा – एक ही रात गांव के दो घरों में चोरी, पुलिस चौकसी पर सवाल…

राज – 9334160742
सरमेरा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। एक घर में ताला तोड़कर घटना हुई। वहीं, दूसरे मकान में सोए परिवार को चोरी की भनक नहीं लगी। अगली सुबह घटना का खुलासा हुआ। शनिवार की रात भी बदमाशों ने इसुआ गांव में 15 लाख की चोरी की थी। ताजा घटना के बाद ग्रामीण पुलिस चौकसी पर सवाल उठा रहे हैं।
पीड़ित संजीव कुमार ने बताया कि वे अपने कमरे में सोये हुए थे। माता-पिता अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह नींद खुलने पर चोरी का पता चला। सामान बिखरा था। बक्सा टूटा था। घर से आठ भर सोना, 25 चांदी का सिक्का, 10 भर चांदी के पायल व 49 हजार रुपए की चोरी की गई।
इसी तरह ताला तोड़कर विजय सिंह के घर में घटना हुई। गृहस्वामी परिवार समेत दिल्ली में रहते हैं। उनके लौटने पर चोरी गई संपत्ति का सही आकलन हो सकेगा। प्रभारी थानाध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।