• February 25, 2026 11:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस चौकसी पर सवाल: मुख्य सड़क किनारे जेवर दुकान में चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 30, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बिचली खंदक मोहल्ला में सक्रिय बदमाशों ने जेवर दुकान का दरवाजा तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकान में चोरी से नागरिक पुलिस चौकसी पर सवाल उठा रहे हैं। तिजोरी नहीं टूटने से बदमाशों के हाथ सोने-चांदी का जेवर नहीं लगा। कुछ चांदी की मूर्तियों पर चोरों ने हाथ साफ किया।

घटना श्री पूजा ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में एक बदमाश कैद हो चुका है। जिसके सहारे पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

संचालक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह वह दूध लेने घर से निकले तो उनकी नजर दुकान के टुटे दरवाजे पर गई। दुकान का सामान बिखरा था। बदमाश तिजोरी नहीं तोड़ सका। इस कारण बड़ी संपत्ति चोरी होने से बच गई। चोरों के हाथ कुछ चांदी की मूर्तियां लगी। जिसकी कीमत 25 हजार है। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश कैद हो गया है।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के सहारे पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।