• November 20, 2025 7:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर हो गई शहरी इलाके में चोरी, इस बार डाॅक्टर साहब बनें शिकार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2023

राज – 7903735887 

शहरी इलाके में चोरी रुकने के बजाय बढ़ती जा रही है। इस बार बदमाशों ने चर्चित डॉक्टर साहब को शिकार बनाया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के शिक्षक नगर में गुरुवार की रात हुई। जहां खिड़की तोड़ बदमाशों ने डॉ. अजय कुमार के घर से 8 लाख नगदी व 15 लाख के जेवर की चोरी कर ली। सुबह में परिवार की नींद खुलने पर घटना का खुलासा हुआ। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।

पीड़ित ने बताया कि वह रिटायर इंजीनियर देवनंदन प्रसाद के घर में किराए पर रहते हैं। देर रात वह अपने कमरे से निकल एसी लगे कमरे में सोने चले गए थे। सुबह में पत्नी जब खाली कमरे में जा रही थी तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। बाहर देखने पर खिड़की टूटी थी। खिड़की से कमरे में घुसकर बदमाशों ने स्टोरवेल तोड़कर 23 लाख की संपत्ति चोरी कर ली थी। उक्त मकान में 20 जनवरी 2017 को भीषण डकैती की घटना भी हुई थी।
सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की टोह लेने के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।