• November 20, 2025 5:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरी, पहुंचा खोजी कुत्ता ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 16, 2024

राज – 7903735887 

परवलपुर थाना क्षेत्र के पिलीच गांव में सोमवार की रात की चोरों ने बंद पड़े घर से 50 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना शैलेश सिंह के घर हुई। पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। खोजी कुत्ते की मदद से घटनास्थल पर छानबीन की गयी है।

पीड़ित ने बताया कि उनका पूरा परिवार बाहर रहता है। दो भाई बिहारशरीफ तो एक पटना में रहते हैं। घर में कोई नहीं रहता। अक्सर घर के सदस्य देखभाल के लिए आते रहते हैं। चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया। अलमारी को खोलकर नगदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिये। अलमारी को गांव के बाहर खंधे में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अबु तालिब अंसारी ने बताया कि आवेदन मिला है। खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य जमा किये गये हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।