• June 7, 2025 12:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के मायके जाने पर युवक ने उठाया खतरनाक कदम…

Jul 18, 2021

आशीष – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के गोविंदवपुर गांव में शनिवार की रात युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मृतक महेश मांझी का 27 वर्षीय पुत्र विकास मांझी है। सूचना के बाद गांव आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

परिवार के लोगों ने बताया कि युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला बच्चे को लेकर मायके चली गई। मायके जाने के गम में युवक ने उसी रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।