• February 25, 2026 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आखिरी सफर: दोस्त के सामने चली गई युवक की जान…

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2026

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के समीप न्यू बाईपास पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और स्कूटी की आमने–सामने हुई भीषण टक्कर में स्कूटी सवार पटना निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा–तफरी मच गई।
मृतक की पहचान पटना सिटी निवासी मोहम्मद सोहैल के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के मामा मेहराज ने बताया कि सोहैल अपने दोस्त के साथ स्कूटी से पटना से बिहारशरीफ की ओर जा रहा था। जैसे ही वे भेड़िया गांव के पास न्यू बाईपास पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और सोहैल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद कार सवार वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सोहैल को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया गया है और फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई