• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवक को गांव की युवती से प्रेम करना पड़ा भारी , जानें अंजाम ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2024

सूरज – 7903735887 

बिन्द थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के एक युवक को प्रेम करना भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। मृतक सुनील जमादार का 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार है। 29 मार्च को उसके साथ मारपीट की गयी थी। तब से पटना में उसका इलाज चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि छह महीने से उसका एक लड़की से प्रेम चल रहा था। 29 मार्च का वह घर के पास सोया हुआ था। तभी लड़की के परिजन उसे उठाकर ले गये। लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था। इधर, ग्रामीणों का कहना था कि युवक लड़की से मिलने उसके घर गया था। तभी परिजनों ने उसे देखकर लिया और जमकर पीटा। बुधवार को शव गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से गांव गूंज उठा। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।