• June 6, 2025 11:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बारात जा रहे युवक की चली गई जान, जानें घटना…

May 23, 2021

राज – 7903735887

बिंद थाना क्षेत्र के छत्त बिगहा गांव के पास शनिवार की रात गिट्‌टी लोड ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार घटना में जख्मी हो गया। ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मारा। जिससे दोनों सवार के साथ बाइक ट्रक में जा घुसी। दोनों दोस्त बिंद के दरियापुर गांव बारात जा रहे थे। उसी दौरान दुर्घटना हुई।
मृतक शेखपुरा जिला के कुसोखर गांव निवासी सरयुग प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार है। जख्मी रंजीत कुमार को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रविवार की सुबह क्रेन की मदद से शव निकाला गया।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।