• June 6, 2025 10:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली शोभा यात्रा…

Feb 24, 2021

राज – 7903735887 

रहुई के पैठना गांव में अखंड कीर्तन के पूर्व 350 महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। ब्रह्मस्थान में महिलाओं ने संकल्पित जल भरा। इसके बाद कीर्तन मंडली के सदस्य ढोल मंजिरा बजाते हुए शोभा यात्रा निकले। कलश यात्रा कई गांवों से गुजर कर धमौली ब्रम्हस्थान पंहुचा जहाँ जलभरी  बाद  पुनः पैठना के शिव मंदिर पहुंचा। इसके बाद अखंड कीर्तन की शुरूआत हुई।

ग्रामीण धनंजय कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार व अन्य ने बताया कि अखंड कीर्तन की तैयारी दो सप्ताह पहले से चल रही थी। इस शोभा यात्रा में सभी भक्त पिले वस्त्र में नजर आयीं। सभी के सिर पर रखा कलश इस शोभा यात्रा को चार चांद लगा रहा था। शोभा यात्रा में धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश, दीपू, भवानी शंकर, किशोर प्रसाद, अनुप बिंद, प्रमोद बिंद, भूदेव प्रसाद, छोटे मिस्त्री, धनंजय कुमार,सोनू कुमार ,निरु सिन्हा के अलावे कई ग्रामीण मौजूद थे।