• February 24, 2026 10:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना पहुंची महिला ने कहा-अभिनेता अक्षय की पत्नी हूं…

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

पटना के महिला थाने में रविवार को एक अजीब वाकया हुआ। थाने में पहुंचकर एक महिला हंगामा करते हुए खुद को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी बताने लगी। इतना ही नहीं, कुछ ही देर में वो मुंबई जाने की जिद करने लगी। बोलने लगी कि मुझे मेरे पति (अक्षय कुमार) से मिलवाने के लिए मुंबई ले जाया जाए। काफी देर तक महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उसे तुरंत राजीव नगर स्थित महिला अल्पावास केंद्र भेज दिया गया। उन्होंने बताया, महिला किसी भी स्थिति में घर जाने को तैयार नहीं थी और लगातार जिद कर रही थी कि उसे मुंबई भेजा जाए या पति अक्षय कुमार से बात कराई जाए।
महिला ने आवेदन देकर कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी है और शादी के बाद वो (अक्षय कुमार) उसे पटना में छोड़कर मुंबई चले गए। कभी मिलने के लिए भी नहीं आए। अब उनका फोन नंबर भी उसके पास नहीं है। जिससे वह अक्षय कुमार से बात कर सके। महिला ने अपने आवेदन में जल्द से जल्द पति के पास मुंबई पहुंचा देने का आग्रह किया है।