• June 6, 2025 10:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति को गैर औरत की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी, फिर 

Aug 28, 2022

राज – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के बस्ता गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, ग्रामीण घरेलू विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे हैं। मृतका रामशंकर चौहान की 32 वर्षीया पत्नी कांति देवी थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

चंडी थाना क्षेत्र के कन्हैयागंज निवासी मृतका का भाई धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि बहनोई का भाभी से अवैध संबंध चल रहा था। बहन अक्सर इसका विरोध करती थी। शनिवार की रात बहन ने दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसकी जानकारी उसने फोन से मां और अन्य सदस्यों को दी। इसके कुछ देर बाद पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि बहन ने फांसी लगा ली है। जानकारी के बाद मायके वाले जब ससुराल पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला आत्महत्या की है। मायकेवालों का आरोप है कि गला दबा हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फंदे से लटका आत्महत्या का रूप दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दी। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।