• November 20, 2025 7:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी ने पति को खिला दी जेल की हवा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2021

सूरज -7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में रविवार को महिला ने शराबी पति को जेल की हवा खिला दी। गिरफ्तार नशेड़ी अनिल सिंह का पुत्र लव कुमार है। पति नशे में धुत हो अक्सर घर में हंगामा करता था। उसकी हरकत से तंग आकर पत्नी ने पुलिस को शराबी पति के करतूत की जानकारी दी। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि नशेड़ी पति की हरकत से परेशान हो महिला पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कार्रवाई की गई। जांच में नशे की पुष्टि के बाद शराबी को न्यायाललय के सुपुर्द कर दिया।