• June 6, 2025 11:31 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिख रही पुलिस की हनक, 5 सालों से फरार डकैत व हत्यारोपी धराया..

Jul 11, 2021

सूरज – 7903735887 

 

इन दिनों नालंदा पुलिस ऐक्शन में दिख रही है। अभियान चलाकर बदमाशों की गिरफ्तारी हो रही है। लहेरी थाना पुलिस ने शनिवार की रात नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में छापेमारी कर पांच सालों से फरार चल रहे डकैत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश नीतीश पासवान है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी 2017 से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

इसी तरह नूरसराय थाना पुलिस ने परिऔना गांव में छापेमारी कर 10 माह से फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी महेंद्र मांझी है। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि बदमाशों ने सितंबर 2020 में ओजिर मांझी की हत्या कर दी थी। फरार आरोपित को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।