• November 20, 2025 6:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी में दुल्हन के भाई की हत्या कर निकाली अदावत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2021

सूरज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत अमावां गांव में शादी समारोह के दौरान सिर में गोली मार बदमाश ने युवक की हत्या कर पुरानी अदावत निकाली। बदमाश ने हर्ष फायरिंग के बहाने भूमि विवाद की रंजिश में दुल्हन के फुफेरे भाई को मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद शव को छिपाकर किसी तरह शादी रचाई गई। घटना शुक्रवार की रात हुई। शनिवार की सुबह शव मिलने पर वारदात का खुलासा हुआ। मृतक पटना जिला के मोकामा थाना क्षेत्र के कन्हायपुर मेकरा गांव निवासी विरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार है। मृतक के भाई बबलू कुमार ने मौसेरे भाई रोहित कुमार को आरोपित कर हत्या का केस दर्ज कराया है। भूमि-विवाद की रंजिश में घटना का आरोप है।


समधि मिलन में मारी गोली

किसान बजरंगी सिंह की पुत्री नीतू की शादी, पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार से हो रही थी। विकासममेरी बहन की शादी में आया था। समधि मिलन के दौरान विकास का मौसेरा भाई रोहित अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहा था। उसी दौरान बदमाश ने मौका देख विकास के सिर में गोली मार उसकी हत्या कर दी।थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई ने मौसेरे भाई रोहित को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।