• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बारातियों ने कर दी हर्ष फायरिंग, बच्चे को लगी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Jul 18, 2024

सौरभ – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत नौरंगा गांव से बुधवार की रात बारात निकल रही थी। उसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे गांव के एक बच्चे को गोली लग गई। जख्मी शेखपुरा जिला के कैमरा गांव निवासी शंकर राम के पुत्र राजा कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बच्चा अपने बुआ के घर आया था। जहां घटना हुई।
जख्मी के परिवार ने बताया कि कुशेश्वर ढाढ़ी के पुत्र की शादी थी। रात डीजे की धुन पर नाचते-गाते बारात निकल रही थी। उसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। जिससे बारात देख रहे बच्चे के पैर में गोली लग गई।
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जख्मी के फर्द बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। हथियार बरामदगी व गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।