• June 6, 2025 10:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छज्जे की गिरी दीवार ,दबकर मासूम की मौत , एक गिरफ़्तार 

Jul 15, 2022

सौरभ – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के उगावां गांव में शुक्रवार को छज्जे पर बनी दीवार गिर गयी। उससे गिरकर चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गयी। मृतक सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर गांव निवासी अजीत कुमार का पुत्र अभिराज कुमार है। वह अपने माता-पिता के साथ अपने ननिहाल आया हुआ था। परिजन जान-बूझकर दीवार गिराने का आरोप लगा रहे हैं।

बच्चे के नाना स्व. अशोक हलवाई का गोतिया मनोज हलवाई अपना पुराना मकान तोड़ रहा था। शुक्रवार को अचानक पूरी दीवार नीचे गिर गयी। नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे। अभिराज दीवार के मलबे के नीचे दब गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि इन लोगों को दिन में दीवार तोड़ने से मना किया गया था। इसके बाद भी दीवार तोड़ रहे थे। मनोज हलवाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।