• November 20, 2025 7:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेजुबान  के झुंड को वाहन ने कुचला , 40 की मौत …..

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2023

सूरज  – 7903735887 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के राजगीर-इस्लमापुर स्टेट हाइवे पर मालीसाढ़ गांव के पास  अज्ञात वाहन ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया। हादसे में 40 भेड़ों की मौत हो गयी। वहीं, 10 अन्य घायल हो गये। दरअसल, बारिश से बचने के लिए भेड़ सड़क पर बैठे थे। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया।

भेड़ पालक दोगी गांव निवासी रघुनंदन पाल, मुसाफिर पाल व राजकुमार पाल ने बताया कि रात के समय सभी भेड़ घर के पास ही बैठे हुए थे। अचानक सभी उठकर गांव से बाहर राजगीर-इस्लामपुर स्टेट हाइवे पर चले गये। बारिश होने की वजह से सभी सड़क किनारे बैठ गये। अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल डाला। इससे घटनास्थल पर ही 40 भेड़ों की मौत हो गयी। 10 अन्य की हालत गंभीर है। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। झुंड में 100 से अधिक भेड़ शामिल थे। इस घटना से भेड़ पालकों में कोहराम मच गया है। जीविकोपार्जन पर आफत आ गयी है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।