• February 25, 2026 10:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा मौत , विरोध में सड़क जाम ….

ByReporter Pranay Raj

May 1, 2022

राज – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के बजरंगी मोड़ के समीप अनियंत्रित रोकने बाइक सवार को कुचल दिया । जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । मौत से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया । मृतक रहुई थाना क्षेत्र के सैदल्ली गांव निवासी महेश प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र गोरेलाल कुमार है । घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । परिजनों ने बताया कि किसी काम से वह रहुई बाजार आ रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर जाम हटाने में जुट गयी है।। मगर आक्रोशित बिना मुआवजा दिए और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम हटाने को तैयार नहीं है। जिसके कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई है । भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे हैं । रहुई थानध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि ट्रक  को जप्त कर लिया गया है |