• November 20, 2025 7:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के बाद ससुराल के दहलीज दुल्हन की मौत, जानें पूरी घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 25, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना अंतर्गत बंधु बाजार में मंगलवार को शादी के बाद ससुराल के दहलीज पर पहुंची दुल्हन की मौत हो गई। विदाई के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो जाने से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। सुबह में नवादा से बारात दुल्हन के साथ लौटी थी। गाल सेंकाई रस्म के दौरान तबीयत बिगड़ने से दुल्हन की मौत हो गई। मृतका नवादा के गोलारोड निवासी गोपाल पंडित की पुत्री आरती कुमारी है।
युवती की शादी मनोज पंडित के पुत्र विकास से हुई थी। शादी के दौरान युवती को पेट दर्द के साथ उल्टी हुआ था। मायके के परिवार ने बीमारी को मामूली समझ नजरअंदाज कर दिया।

परिवार ने बताया कि गाल सेंकाई की रस्म हो रही थी। उसी दौरान की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोरोना जांच में मृतका निगेटिव पाई गई। मायके से दुल्हन का भाई भी साथ आया था। उसने बताया कि शादी के दौरान बहन मामूली तबीयत बिगड़ी थी। जिसे परिवार ने हल्के में लिया। मायके के परिवार शव को लेकर नवादा लौट गए। घटना से दोनों परिवार सदमे में है।