• November 20, 2025 6:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नहीं रुक रही चोरी, गैराज से 5 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Jul 30, 2021

राज -7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान के समीप बदमाशों ने ताला तोड़कर गैराज से पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घटना गुरुवार की रात हुई। चोरी ओउम मंगलम वाहन सर्विस नामक गैराज में हुई। जहां से कीमती सामानों के साथ बदमाश 50 हजार नकदी ले गए। गैराज संचालक विक्की कुमार ने बताया कि उनके गैराज में मरम्मति के साथ वाहनों के पार्ट्स की बिक्री होती है। सुबह में वह दुकान खोलने आएं तो टूटे ताले पर उनकी नजर गई।

अंदर सामान बिखरा था। सीसीटीवी कैमरा पर कपड़ा रख दिया था। गल्ला से 50 हजार नगदी, कम्प्यूटर सिस्टम, मॉनिटर, हार्ड डिस्क, डीवीआर, मोबिल व अन्य कीमती पार्ट्स गायब था। बदमाशों ने नगदी समेत पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।