• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ननिहाल आए किशोर की हो गई मौत, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 16, 2024

राजा – 7903735887 

थरथरी थाना क्षेत्र के वस्ता गांव में मंगलवार को करंट से किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी महेश चौहान के 13 वर्षीय पुत्र विपिन चौहान के रूप में की गई। किशोर अपने परिवार के साथ नाना स्व. जामुन पासवान के घर आया था। जहां हादसा हआ। मौत के बाद परिजनों की चीत्कार गांव में गूंजने लगी।
परिवार ने बताया कि किशोर शौच के लिए खंधा की ओर गया था। जहां तालाब में पूर्व से बिजली तार गिरा था। पानी छुते ही किशोर करंट का शिकार होकर मौके पर गिर गया। समीप में पशु चरा रहे किसानों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुन ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। हालांकि, तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।
ग्रामीण मौत का जिम्मेवार विद्युत विभाग को बता रहे हैं। कहा कि करंट से अक्सर जान जा रही है। शिकायत करने के बाद भी विभाग गिरे तार को नहीं हटाता। न ही गिरे तार की विद्युत आपूर्ति बाधित करता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टामर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।