• November 20, 2025 5:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -इस गांव में नल जल योजना बनी मजाक, 2 हजार की आबादी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2020

बिंद रिपोर्टर ( 7903735887 )

बिंद प्रखंड के लालू बिगहा गांव के लोग हर घर नल जल योजना के लाभ से वंचित हैं। गांव के करीब दो हजार की अाबादी पेयजल किल्लत से परेशान है। गांव के लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए पीएचईडी द्वारा दो साल पहले बोरिंग किया गया। बावजूद इसके आजतक घरों मे नल का जल नही पहुंचा है। गांव के लोगों को नल जल का किया गया बोरिंग मुंह चिढ़ा रहा है। सुबह होते ही ग्रामीण को पेयजल के लिए चापाकलों पर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। प्रशासन व जनप्रतिनिधी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हैं। ग्रामीण शंकर बिंद, बाबूचंद जमादार, बिजय बिंद, गणेश बिंद, मुकेश बिंद, दयानंद जमादार, मनोज बिंद व अन्य ने बताया कि हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए एक साल पहले पीएचईडी विभाग ने गांव के पुरब बोरिंग कर मोटर लगा दिया था। पाइप बिछाने के लिए गली की खुदाई की। लेकिन दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अबतक लोगों के घरों तक नल का जल नही पहुंचा। पाईप बिछाने के लिए की गई गली की खुदाई से लोगो को आने-जाने मे भी परेशानी हो रही है। पेयजल की समस्या की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गई है। बाबजूद स्थिति में सुधार का प्रयास नहीं हुआ।


क्या कहते है पंचायत प्रतिनिधि
कथराही पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भागो बिंद ने बताया कि गांव में पीएचईडी द्वारा लोगों के घरों तक पानी पहुचाने के लिए दो साल पहले बोरिंग किया था। लेकिन अबतक लोगों के घरों तक पानी की पाईप नही पहुंची। ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान है। इसकी जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। वार्ड संख्या 8 की सदस्य अनिता देवी ने बताया कि पेयजल किल्लत से लोग परेशान है। अधिकारी को जानकारी दी गई हैं। बाबजूद समस्या बरकरार है।
बीडीओ ने कहा- होगी पीएचईडी से बात
बिंद बीडीओ सूरज कुमार ने बताया कि पेयजल समस्या का निदान के लिए पीएचईडी के अधिकारियों से बात किया जाएगा। जल्द ही नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी।