• November 20, 2025 7:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पढ़ाई के लिए निकला छात्र हुआ लापता , जांच में जुटी पुलिस ….

ByReporter Pranay Raj

May 1, 2022

सूरज – 7903735887 

29 अप्रैल को पढ़ाई करने घर से निकला एक किशोर 2 दिनों से लापता है। मामला औंगारी थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव का है जहाँ एक किशोर 29 अप्रैल की सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए निकला था। जो अब तक वापस नही लौटा है। परिजनों को अब अनहोनी की आशंका सता रही है।

लापता किशोर मिल्कीपर गांव निवासी विमल यादव का 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है।

औंगारी थाना प्रभारी अनिता कुमारी ने बताया कि किशोर की मां ने 28 अप्रैल की शाम को किसी बात पर डांट फटकार की थी। सुबह बच्चा पढ़ने के लिए घर से स्कूल गया जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा है। मामला दर्ज कर पुलिस लापता किशोर की बरामदगी में जुट गई है।

किशोर के पिता दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है। घर मे मौजूद मां को अनहोनी की चिंता सता रही है। परिजन भी अपने स्तर से लापता किशोर की तलाशी में लगे हुए हैं।