• November 20, 2025 6:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्रों ने गोली मार पिता को उतारा मौत के घाट, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 9, 2021

सूरज  – 7903735887 

तेलमर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में शुक्रवार को बुजुर्ग की गोली मार हत्या कर दी गई। मृतक 65 वर्षीय मुनेश्वर महतो हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस संपत्ति विवाद में मृतक के पुत्रों पर हत्या का संदेह जता रही है। हालांकि, पत्नी कुछ भी बताने से परहेज कर रही हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

मृतक को तेलमर में 15 बिगहा भूमि है। इसके अलावा पटना में भी उनकी लाखों की संपत्ति है। कुछ संपत्ति उन्हें ननिहाल से मिली थी। बुजुर्ग पटना में अकेले रहते थे। पत्नी भी अलग रहती थी। चर्चा है कि बुजुर्ग का का एक बहू से अवैध संबंथा था। इस कारण परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया था। वह बहू और उसके बच्चों के साथ अलग रहते थे। यही कारण है कि मृतक की पत्नी घटना को ले चुप्पी साधे है। बुजुर्ग ने 35 लाख में पटना में भूमि की बिक्री की थी। सभी रुपया साथ रहने वाले बहू के पिता लेकर फरार हो गया। उसी समधि की तलाश में बुजुर्ग गांव आएं। जहां पुत्रों ने अपने साले के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने बताया कि घटना की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दो पुत्रों से बुजुर्ग का संपत्ति विवाद चला आ रहा था। इस कारण वह पटना में रहते थे।

मृतक की पत्नी दाह संस्कार के बाद केस का आवेदन देने की बात कह रही है। केस करने की पहली दावेदारी उनकी है। पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।