• February 26, 2026 12:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमरे का नजारा देख पुत्र हैरान, फंदे पर लटकी थी मां की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2021

सौरभ – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलनी में निजी क्लिनिक की नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रहुई थाना क्षेत्र के इकबालगंज गांव निवासी राकेश कुमार की 27 वर्षीया पत्नी शोभा कुमारी परिवार समेत नंदलाल प्रसाद के मकान में किराया पर रह रही थी।

पति ने बताया कि वह घर में नहीं थे। पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई। बच्चे लौटे तो घर का दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांकने पर बच्चों ने मां की लाश फंदे पर लटकी देखी। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।