• June 21, 2025 1:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सूखे हलक तो सड़क पर उतरे मोहल्लेवासी …..

ByReporter Pranay Raj

Oct 12, 2021

राजा – 7903735887 

पिछले कई दिनों से पेयजल की संकट झेल रहे बिहारशरीफ के बॉलीपर के मोहल्लेवासियों का सब्र मंगलवार को टूट गया |  नाराज लोग सड़क पर उतर गये। महिलाएं और बच्चे तसला-बाल्टी लेकर प्रदर्शन करने लगे। करीब एक घंटे तक आगनजी करते हुए पटना रांची रोड को जाम रखा। बाद में अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को सड़क से हटाया।

महिलाओं ने बताया कि पर्व-त्योहार का दिन है। पानी के कारण पूजा-पाठ में भी तकलीफ हो रही है। पानी के लिए दिनभर परेशान रहना पड़ता है। नगर निगम को इसकी सूचना दी गयी है। कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान होकर सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने जल्द से जल्द से पानी की व्यवस्था करने की मांग की है। नगर आयुक्त बताया कि मोटर जल गया है। बुधवार तक इसे ठीक करा दिया जाएगा।