राज –
रहुई थाना अंतर्गत रामपुर गांव में सगी साली से शादी रचाने के विरोध पर बदमाश पति ने पहली पत्नी और बेटी की जहर िखलाकर हत्या कर दी। मृतका पिंटू कुमार की 27 वर्षीया पत्नी मालो उर्फ मधुमाला देवी और 6 साल की बेटी प्रिया है।
प्रारंिभक जांच में पुलिस घटना को खुदकुशी बता रही है। वहीं, नगर थाना क्षेत्र के पतुआना निवासी मृतका के पिता जबरन जहर िखलाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति समेत पांच को आरोपित कर पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पिता ने आरोपों में बताया है कि 2019 में दामाद उनकी छोटी बेटी रूसी को प्रेम जाल में फांस कर उससे शादी रचा लिया। बड़ी बेटी इसका विरोध कर करते हुए पति पर केस कर दी। जिसके बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो माह बाद जमानत पर रिहा होने के बाद पति बेटी पर केस उठाने का दबाव बना रहा था। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी कारण बेटी-नातिन की जहर िखलाकर हत्या कर दी गई।
रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि पिता ने पति समेत पांच को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को मायके के परिजन के हवाले कर दिया गया। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।

