• November 20, 2025 6:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फुहड़ अदा के ठुमके पर बारात बेकाबू, नर्तकी समेत दो को लगी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2021

राज – 7903735887 

थरथरी थाना अंतर्गत पमारा गांव में शादी समारोह में नर्तकी समेत दो लोगों को गोली लग गई। फुहड़ा अदा के ठुमके पर बारात बेकाबू हो फायरिंग कर रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना घटना 24 जून की रात हुई। 19 वर्षीया नर्तकी स्वाति के सिर को मामूली रूप से जख्मी कर गोली निकल गई। युवती एमपी के ग्वालियर की रहने वाली है। वह 5 माह से पावापुरी में किराया पर रह रही है। इसी तरह अनाउंसर श्याम कुमार को तीन गोली, कलाई-बांह और कंधा में लगी। जख्मी को सीधे पटना के पाटलिपुत्र अस्पताल लाया गया। दोनो खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

आश्चर्य तो यह है कि घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस इससे अनजान है। जबकि, ग्रामीणों की मानें तो शादी समारोह में अवैध हथियार से फायरिंग हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शादी समारोह में गोली लगने की सूचना उन्हें नहीं है। लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

भोपुरिया गाने पर फायरिंग
थरथरी थाना के पमारा गांव निवासी सुमन कुमार की पुत्री की शादी की बारात दीपनगर के मंडाछ गांव से आई थी। 24 जून की देर रात नतर्कियां भोजपुरी अश्लील गाने पर ठुमका लगा रही थी। फुहड़ अदा और ठुमकेू से युवाओं की भीड़ बेकाबू होकर गोलीबारी करने लगी। उसी दौरान नर्तकी समेत दो को गोली लग गई। दोनों जख्मी को इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहां अगम कुआं थाना पुलिस ने जख्मी का बयान लिया।

नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

कलाकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलाक खान ने बताया कि पटना के अगमकुआं थाना की सूचना दिए जाने पर भी थरथरी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। जो हैरानी वाली बात है।