• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – थानेदार पर गिरी पुलिस कप्तान की गाज, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Feb 1, 2026

राज – 9334160742 

महिला को बाल पकड़ने खींचने और उनकी पिटाई करने में थरथरी थानाध्यक्ष संजय कुमार पर एसपी की गाज गिरी है। एसपी भारत सोनी ने थानेदार को सस्पेंड करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। हिलसा के सर्किल इंस्पेक्टर चंदभानु को थाना का प्रभार दिया गया है।

थाना क्षेत्र के दीरीपर गांव में वारंटी को पकड़ने के दौरान थानाध्यक्ष का महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया था। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में थानाध्यक्ष एक महिला को बाल पकड़कर खींचें, फिर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। पति के गिरफ्तारी का कारण पूछने पर महिला को पीटा गया।

 

हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गयी है। थानाध्यक्ष का महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना कर्तव्य के प्रति लापरवाही, मनमानेपन व उदंडता की निशानी है। इस व्यवहार के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।