• June 7, 2025 1:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर की खूबसूरती को कैद करने वाले फाेटोग्राफर हुए सम्मानित…

Aug 14, 2021

आशीष – 7903735887 

शहर के आईएमए हॉल फोटो वॉक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 40 से अधिक फोटोग्राफर शामिल हुए। यह वॉक सूडो ब्रांडिंग एजेन्सी एवं युवा फोटोग्राफ़र सुधाकर चंद्रा के सहयोग से आयोजित की गई। इस दौरान आयोजक सुधाकर चंद्रा ने मोमेंटो देकर प्रख्यात फ़ोटोग्राफ़र सौरव अनुराज को सम्मानित किया। वॉक के दौरान फोटोग्राफर्स ने सड़क पर निकलकर फोटोग्राफी की। इस फोटोग्राफ्स के जरिए सभी प्रतिभागियों ने बिहारशरीफ की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया। इस वॉक का फोटो एग्जिबिशन के साथ समापन होगा, जिसमें इस श्रृंखला के दौरान क्लिक की गई कुछ चुनिंदा बेहतरीन फोटोग्राफ्स को प्रदर्शित किया जाएगा।
सौरव अनुराज नालंदा ज़िले के ही हिलसा प्रखंड के रहने वाले हैं। पिछले 8 सालों से फ़ोटोग्राफ़ी कर रहें हैं।