• June 7, 2025 12:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्रकार को गोली मारने वाला जल्द हो गिरफ्तार, नहीं तो होगा ….

Jan 25, 2022

राजा – 7903735887

बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार रवि कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। उनसे मिलने के लिए मंगलवार को हिलसा अनुमंडल आंचलिक पत्रकार संघ का प्रतिनिधिमंडल उनके घर पहुंचा। पत्रकारों ने जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की। ऐसा नहीं हुआ तो पत्रकार संघ प्रखंड कार्यालय के पास धरना देगा। पत्रकारों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का समय दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सरफराज हुसैन, संजीत कुमार मुन्ना, जयप्रकाश नवीन, विनय भूषण पांडेय आदि शामिल थे। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।