• June 6, 2025 10:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम पेट्रोल पंप में लूट, कर्मी से मारपीट कर की लूटपाट ….

Dec 30, 2023

राज- 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत गोनावां गांव के समीप स्थित पेट्रोल पंप को शनिवार की शाम बदमाशों ने लूट लिया। कर्मी को मारपीट कर एक लाख नगदी व बस चालक से 10 हजार की लूट की गई। लूट को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं  जिसका फायदा लुटेरे उठा रहे हैं। लुटेरों की करतूतस फुटेज में कैद है। जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों के पहचान के प्रयास में जुट गई है।

लूटपाट बीडी फ्यूल सेंटर पर हुई। प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह बदमाश पंप पर आया। बदमाशों ने कर्मियों को सिर में पिस्टल सटा दिया। नोजलमैन उदय और पप्पू को बदमाशों ने बट से पीटकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उनके सीने पर हथियार तान एक लाख नगदी लूट लिया। डीजल भराने आए बस कर्मी से भी लुटेरों ने दस हजार की लूट की। बदमाश बेलछी गांव की ओर हथियार लहराते हुए फरार हुआ।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फुटेज के आधार पर लुटेरों के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।