• November 20, 2025 7:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थानाध्यक्ष मुश्ताक की नजर से बच नहीं सका नेचर सफारी का नाइट गार्ड हुआ गिरफ्तार, करतूत जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Aug 19, 2022

सौरभ – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने राजगीर के नेचर सफारी में छापेमारी कर वहां तैनात नाइट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई गुरुवार की रात हुई। गार्ड कुख्यात डकैत निकला। पुलिस से बचने के लिए वह गार्ड की नौकरी कर रहा था। गिरफ्तार बदमाश गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन साईडपर गांव निवासी चांदो मांझी का पुत्र सीता मांझी है।

2017 में बदमाश ने दीपनगर के अयोध्या नगर मोहल्ला स्थित एक घर में लाखों की डाकाजनी की थी। उक्त कांड में चार बदमाशों की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है। गिरोह का शातिर सीता मांझी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर पकड़ा गया।

दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपित को राजगीर के नेचर सफारी से पकड़ा गया। बदमाश पुलिस से बचने के लिए नाइट गार्ड का काम कर रहा था। बदमाश ने 2017 में अयोध्या नगर मोहल्ला में डाकाजनी की घटना को अंजाम दिया था। पूर्व में उसके चार साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पांच सालों से पुलिस शातिर की तलाश कर रही थी। गया जिला स्थित उसके मकान में छापेमारी करने पर खुलासा हुआ कि शातिर राजगीर में रह रहा है। जिसके बाद उसे पकड़ा गया। बदमाश पर गया के अतरी थाना में भी डकैती का केस दर्ज है।