• June 6, 2025 11:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नए एसपी ने बताई प्राथमिकता, जान लें अब कैसी होगी पुलिसिंग…

Jan 4, 2022

राज – 7903735887 

एसपी अशोक मिश्रा पद्भार ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब हो अपने कार्यों की प्राथमिकता बताई। एसपी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल और शराब-अवैध खनन पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता होगी। पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग के तहत थानेदार फारियादियों से मित्रवत व्यवहार करेंगे। शिकायतों की त्वरित जांच कर, त्वरित कार्रवाई होगी। पर्यटक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता होगी। साइबर बदमाशों पर भी नकेल की नई रणनीति बना, कार्रवाई की जाएगी।


सड़क जाम और अतिक्रमण को भी दुरुस्त किया जाएगा। भूमि विवाद के कारण अनेकों घटनाएं होती है। भूमि विवाद की शिकायतों पर संजीदगी से कार्रवाई होगी। दिवा-रात्रि गश्ती को तेज किया जाएगा। पदाधिकारी कार्यालय के बजाय सड़क पर नजर आयेंगे। पुलिस सड़क पर दिखेगी तो छेड़खानी रूकेगी।

बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता का सहयोग आवश्यक हैॅ। इस मौके पर सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी, मुख्यालय डीएसपी ममता प्रसाद मौजूद थे।