• November 20, 2025 7:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ट्रिपल मर्डर में सगा निकला कातिल, दो गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Aug 29, 2021

राज – 7903735887

अलग-अलग थाना पुलिस ने रविवार को इलाके में छापेमारी कर हत्यारोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिंद थाना पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी मसियाडीह गांव निवसी चंद्रदीप यादव का पुत्र नबलू कुमार उर्फ अभिजीत है। बदमाश ने रुपया लेनदेन विवाद में 3 दिसंबर 2019 को बहनोई, गर्भवती बहन और मासूम भगिनी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि घटना के बाद नबलू ने 15 लोगों को नामजद कर केस कराया था। केस कराने के बाद युवक दूसरे राज्य चला गया। जांच में नामजद की संलिप्तिा सामने नहीं आई। जांच की गति तेज होने पर मृतक के साला के संलिप्तता के साक्ष्य मिले। उधारी का रुपया मांगने पर बदमाश ने बहनोई-बहन और भांजी की हत्या की।

इसी तरह दीपनगर थाना पुलिस ने राजगीर में छापेमारी कर बाइक चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी नवादा जिला के हिसुआ थाना क्षेत्र के सकरा निवासी दीनानाथ झा का पुत्र सोनू कुमार है। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।