• February 25, 2026 10:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 5 बच्चों के मां की हत्या, कातिल निकला सगा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 24, 2021

सूरज – 7903735887

नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गाम-शांति नगर शुक्रवार की रात 5 बच्चों की मां की मौत हो गई। मृतका रामस्वरूप मांझी की पत्नी सुमंगली देवी है। ससुराली परिवार को घटना को जहर खा, खुदकुशी बता रहा था। जबकि, बेन थाना क्षेत्र निवासी मृतका के भाई सत्येंद्र मांझी ने हत्या की एफआईआर थाने में दर्ज कराई। जिसमें पति काे आरोपित किया गया।

। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने 11 वर्षीय पुत्र ने बयान में बताया कि रात में उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान मौत हुई। मृतका के भाई ने बहनोई को आरोपित कर, पारिवारिक विवाद में जहर दे हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।