• November 20, 2025 7:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मंदिर में शादी रचा दो बच्चे की मां ने प्रेमी संग खाया जहर, गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Mar 28, 2022

राज – 7903735887  

राजगीर थाना अंतर्गत मां जरा देवी मंदिर के समीप जंगल में महिला ने प्रेमी संग जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इसके पूर्व दोनों कुंड में स्नान किया। स्नान के बाद युवक ने महिला की मांग में सिंदूर डाल शादी रचाई। उसके बाद जंगल में जाकर दोनों जहर खा लिया। सदर अस्पताल से इलाज के लिए विम्स ले जाने के दौरान रास्ते महिला की जान चली गई। जबकि, प्रेमी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिला के खुदवां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी मनिकांत वर्मा की 24 वर्षीया पत्नी अनिभा कुमारी के रूप में की गई। प्रमी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूहिमा गांव निवासी चंद्रदेव सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जा रहा है।
चिंताजनक हालत में दोनों के बीच आपस में हो रही बातचीत से प्रतीत हुआ कि उनलोगों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार को प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर दोनों औरंगाबाद से भागकर राजगीर आ गए और शादी रचाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि, युवक की जान बच गई।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों औरंगाबाद से आकर जंगल में जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। पुलिस परिजनों से संपर्क के प्रयास में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो राजगीर कुंड में स्नान के बाद दोनों जरा देवी मंदिर समीप घंटों बैठ कर बातचीत कर रही थी | इसके बाद उसके साथ आया युवक मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर दे दिया | इसके बाद दोनों झाड़ियों के पीछे चले गए | जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में दोनों को बरामद किया |

महिला के परिजन ने फोन पर बताया कि घटना की जानकारी पाकर वह बिहारशरीफ के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने घटना के बारे में अनभिज्ञता जतायी है। इधर, विकास की बहन ने फोन पर बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। शनिवार तक वहीं था। राजगीर कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है।