• November 20, 2025 7:31 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लव इज ब्लाइंड के कहावत का चरितार्थ किया दो बच्चों की मां ने, जानें प्रेम कहानी…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में दो शादीशुदा बच्चों की मां ने लव इज ब्लाइंड की कहावत का चरितार्थ किया है। 45 वर्षीया महिला एक बच्चे की के पिता के साथ गांव से फरार हो गई। दोनों आपस में देवर-भाभी हैं।

पति ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाने में दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। पाई-पाई जमाकर पत्नी के नामपर एक ट्रैक्टर खरदा था। 20 नवंबर को प्रेमी संग पत्नी फरार हो गया। अंदेशा है कि प्रेमी ट्रैक्टर अपने नाम करा लेगा। खोजबीन करने पर दोनों का पता नहीं चला तो वह पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाने आएं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।