• February 25, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सगे भाइयों पर गोली चलाने वाले बदमाश को भीड़ पकड़ी, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 9, 2024

राज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के बंगाली पाड़ा में सरेशाम दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमे दोनो बाल-बाल बच गए। छींटा लगने से दोनों मामूली रूप से जख्मी हुए। घटना रविवार को शाम आठ बजे की है।

आधा दर्जन अपराधी बाइक से आए और दोनो सगे भाइयों पर गोली चला दी। स्थानीय लोगो के द्वारा गोली चलाने वाले दो अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सगे भाइयों की पहचान नई पोखर निवासी पंकज सिंह के पुत्र गोपाल एवं आलोक के रूप में की गई। घटना के वक्त दोनो भाई अपने मेडिकल दुकान के पास खड़े थे। पकड़े गए अपराधी में प्रह्लाद पूर्व से कई कांडो का अभियुक्त है। स्थानीय लोगो के द्वारा अपराधी की बाइक को पकड़ कर चूर दिया गया। दोनो जख्मी भाई को राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।