• November 20, 2025 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – श्रार्द्ध कर्म में गया था परिवार, बदमाशों ने घर से कर ली 5 लाख के संपत्ति की चोरी …

ByReporter Pranay Raj

Jun 11, 2021

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में बदमाशों ने भट्‌ठा संचालक राजीव कुमार के घर पांच लाख के संपत्ति पर चोरी कर पुलिस मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर दिया। सक्रिय बदमाश घर से 50 हजार नकदी और 4.5 लाख के जेवर की चोर कर फरार हो गए। भट्‌ठा संचालक चाची के श्रार्द्ध कर्म में शामिल हाेने परिवार के साथ गांव गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए।

पीड़ित ईंट भट्‌ठा संचालक ने बताया कि 20 मई को वह बीमार चाची का इलाज कराने पटना गए थे। घर में ताला लगा था। इलाज के दौरान चाची की मौत होने के बाद पूरा परिवार श्रार्द्ध कर्म में गांव चला गया। गुरुवार को वे लोग वापस लौटे तब घर में चोरी का पता चला। चोरी के बाद मोहल्लेवासी पुलिस गश्ती पर सवाल उठा रहे हैं।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच को गई थी। पीड़ित के आवेदन पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।