• February 24, 2026 10:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथियार की नोक पर बदमाशों ने बाइक छीना ….

ByReporter Pranay Raj

Aug 2, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहारशरीफ अस्पताल से नेरूत घर लौट रहे कन्हैया पाण्डेय को अस्थावां थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के समीप बेखौफ बदमाशों ने हथियार का भय दिखा गलैमर बाइक छीन लिया एवं विरोध करने पर पिटाई भी की। पीड़ित ने बताया कि सभी बदमाश नकाबपोश में थे। वे अपनी पत्नी को इलाज कराने बिहारशरीफ सदर अस्पताल आए थे। जहां से उनकी पत्नी को पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए पटना ले जाने के बाद श्री पाण्डेय का भाई कन्हैया पाण्डेय बाइक लेकर घर लौट रहे थे । इसी दौरान यह बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया ।  अस्थावां थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात के बदमाश के विरुद्ध  मामला दर्ज कर लिया गया है | गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है |