• November 20, 2025 6:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने महिला से रुपए से भरा बैग झपट कर हुआ फरार …

ByReporter Pranay Raj

Oct 11, 2023

राज – 7903735887 

परवलपुर थाना अंतर्गत धनावा गांव के समीप बुधवार को बाइक सवार दो बदमाश ऑटो सवार महिला से एक लाख रुपया झपटकर फरार हो गया। पीड़िता थरथरी थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी पिंटू कुमार की पत्नी रीमा देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए रुपया निकाल गांव लौट रही थी। उसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

पीड़िता ने बताया कि वह परवलपुर के एसबीआई शाखा से रुपए की निकासी की थी। रुपया थैला में रखकर वह गांव लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश रुपया का थैला झपटकर फरार हो गया। वह मौके पर चोर-चोर का शोर मचा रही थी। बदमाश तेज गति से फरार हो गया। वह बेटी की शादी की खरीदारी करने के लिए खाता से रुपया निकाली थीं। घटना के बाद महिला कलेजा पीटते हुए आंसू बहा रही थीं।

थानाध्यक्ष अबू तालिब ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है। आशंका है कि दोनों बदमाश महिला का बैंक से पीछा कर रहा था।