• November 20, 2025 6:37 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने युवक को मार दी गोली, मुखिया पति गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 20, 2021

राज – 7903735887 

गिरियक थाना अंतर्गत खनपुरा गांव में शुक्रवार दो पक्षों के दबंगों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। घटना में गोली लगने से एक ग्रामीण जख्मी हो गया। आनन फानन में जख्मी लटन यादव के 50 वर्षीय पुत्र राजू यादव को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। अधेड़ की जांघ में गोली लगी है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरैनी पंचायत के मुखिया पति कौशल यादव को गिरफ्तार कर लिया।
जख्मी की भावज कंचन देवी ने बताया कि खनपुरा गांव के छोटे लाल यादव और हसनपुर निवासी मुखिया पति कौशल यादव के बीच पुरानी अदावत चल रही थी। दोनों पक्ष के लोग फायरिंग कर रहे थे। उनके भैंसुर शाम में घर लौट रहे थे। उसी दौरान कौशल यादव ने उन्हें गोली मार दी।
डीएसपी सोमनाथ प्रसाद ने बताया कि अधेड़ खतरे से बाहर है। उनकी गोली निकाल ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया पति को गिरफ्तार कर लिया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।