राज – 9334160742
हिलसा थाना क्षेत्र के गुलनी-गढ़पर गांव के पास घात लगाए बदमाशों ने युवक को खदेड़कर गोली मार दी। घटना गुरुवार को हुई। ग्रामीण जख्मी को अस्पताल लाएं। जहां से उसे विम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक गुलनी निवासी स्व. महादेव गोप के 32 वर्षीय पुत्र गया प्रसाद है। घटना का कारण गोतिया का दूसरे पक्ष से चला आ रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है। विवाद से जख्मी का कोई वास्ता नहीं था।
परिजनों ने बताया कि युवक अपना इलाज कराकर विम्स से लौट रहा था। उसी दौरान गांव के पहले मार्ग में मंजीत अपने तीन सहयोगियों संग घात लगाए था। युवक के नजदीक आने पर बदमाशों ने उसे खदेड़कर गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने पैर में लगी। गोतिया विवेकानंद का दूसरे पक्ष के मंजीत से पूर्व का विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश में मंजित व उसके सहयोगियों ने घटना को अंजाम दिया।
हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पत्नी ने पांच को नामजद किया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

